सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A unique marriage of faith in Khadiyahar, 42-year-old woman marries Shri Thakur Ji Maharaj

मुरैना में अनोखी शादी: 42 वर्षीय महिला ने ठाकुर जी से रचाया विवाह, भाई ने किया बहन का कन्यादान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के ग्राम खड़ियाहार में भक्ति और आस्था का एक अनोखा उदाहरण सामने आया है, जहां 42 वर्षीय रेखा तोमर ने पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ श्री ठाकुर जी महाराज के साथ विवाह रचा लिया।यह अनूठा आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

A unique marriage of faith in Khadiyahar, 42-year-old woman marries Shri Thakur Ji Maharaj
मुरैना में अनोखी शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मुरैना जिले के ग्राम खड़ियाहार में भक्ति और आस्था का एक अनोखा उदाहरण सामने आया है, जहां 42 वर्षीय रेखा तोमर ने पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ श्री ठाकुर जी महाराज से विवाह रचा लिया। यह अनूठा आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, रेखा तोमर (पिता: लाखन सिंह) लंबे समय से भगवान श्री ठाकुर जी की भक्ति में लीन थीं और उन्होंने अपना जीवन प्रभु को समर्पित करने का संकल्प लिया था। इसी भावना के साथ उन्होंने खड़ियाहार स्थित प्राचीन मंदिर में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज को अपना दूल्हा मानकर विवाह संपन्न किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह समारोह पूरी तरह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी रामदुलारे बाबा जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। लग्न पत्रिका वाचन, प्रधान पूजन, पैर पूजाई सहित अन्य सभी परंपरागत रस्मों को विधिपूर्वक निभाया गया।


पढ़ें: छतरपुर में लापरवाही: जिंदा लोगों के बनाए गए मृत्यु प्रमाण पत्र, शिकायत के बाद गिरी गाज; पंचायत सचिव निलंबित

इस विशेष विवाह में रेखा तोमर का कन्यादान उनके भाई सुरेंद्र ने किया, जो आयोजन का भावुक क्षण रहा। समारोह में गांव के कई लोग और सहयोगकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें केशव प्रसाद भारद्वाज, मालिक शर्मा, ज्ञानसिंह तोमर, रामरूप डंडोतिया, रामराज तोमर, गुड्डी परमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस आयोजन में भाग लेकर इसे आस्था और समर्पण की अनूठी मिसाल बताया। इस तरह का विवाह क्षेत्र में कम ही देखने को मिलता है, जिससे यह आयोजन लोगों के बीच विशेष आकर्षण और चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed